अल्मोड़ा मे जहां एक तरफ सर्दी दस्तक देने लगी है वही दूसरी ओर इस बदलते मौसम के चलते बच्चे वायरल फीवर का शिकार होने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 30 से 40 वायरल फीवर से पीड़ित बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ठंड में इजाफा होने से छोटे बच्चे तेजी से सर्दी, जुकाम, बुखार और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 350 से अधिक रही। 30 से 40 वायरल फीवर से पीड़ित बच्चे थे। सुबह से अस्पताल में डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ने बताया कि इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। बदलते मौसम में बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
