अल्मोड़ा नगर से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ शीतकाल के दृष्टिगत कल दिनांक 04 अक्टूबर से अल्मोड़ा नगर की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने आंशिक परिवर्तन किया, जो निम्नवत है। अल्मोड़ा नगर में शीतकालीन यातायात प्लान-
1. माल रोड अल्मोड़ा पर सुबह के वक़्त 08:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान कोई भी चार पहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।
2. एल0आर0साह रोड पर शिखर तिराहा से एनटीडी की तरफ सुबह के वक़्त 08:00 बजे से रात 08.00 बजे तक कोई भी चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
3. लिंक रोड और टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ सुबह के वक़्त 08:00 बजे से शाम 07.00 बजे तक कोई भी चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा। 4.
रविवार के दिन नगर के मालरोड पर वन वे व्यवस्था लागू नही रहेगी।
