अल्मोड़ा एसएसपी के सख्त निर्देश पर घर-घर पहुंची पुलिस, 8 मकान मालिकों पर ₹70 हजार की चालानी कार्रवाईअल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे एक माह के सघन Operation Crack Down Verification Drive के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी मजदूरों और फड़-फेरी लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।अभियान में कुल मिलाकर सैकड़ों लोगों की जांच की गई। सत्यापन में लापरवाही बरतने पर 08 मकान मालिकों के खिलाफ ₹70,000 की चालानी कार्रवाई की गई, जबकि 78 बाहरी व्यक्तियों पर भी धारा 81 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों ने मकान मालिकों और ठेकेदारों से अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराए पर रखने से पहले अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।
बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर संबंधित मकान मालिक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह अभियान जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।
