श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के सातवें दिन मंचन का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा सहित डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. संतोष बिष्ट, आदित्य बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरण पंत और अरुण वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। समिति की ओर से हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, नारायण बिष्ट, विनीत बिष्ट और राजेंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर किया। मंचन के दौरान सीता की तलाश में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का शबरी से मिलन, शबरी द्वारा प्रभु को बेर अर्पित करना तथा पम्पासुर पर्वत का मार्ग बताने का प्रसंग जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके बाद दर्शकों ने राम-सुग्रीव मित्रता और बाली-सुग्रीव युद्ध का रोचक मंचन देखा। राम ने सुग्रीव को विश्वास दिलाने के लिए एक ही बाण से सात ताड़ वृक्षों को भेद दिया। तत्पश्चात बाली से हुए महासंग्राम में राम ने उसका वध कर सुग्रीव को पत्नी रोमा और राज्य का पुनः अधिकार दिलाया। दृश्य में यह संदेश दिया गया कि अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़ा होना ही धर्म है। बाली के अंत के बाद सुग्रीव का राज्याभिषेक हुआ और अंगद को युवराज घोषित किया गया। आगे के प्रसंगों में सीता खोज और हनुमान जागर की झलकियाँ भी दिखाई गईं। रामलीला मे मुख्य रूप से धरनीधर पांडे , विनीत बिष्ट, हरेंद्र वर्माश्री चंद्रशेखर कांडपाल राजेंद्र तिवारी पूर्व सभासद विजय चौहान दीवान बिष्ट अजय चौहान, रोहित साह,अजय साह, रोहित साह, त्रिभुवन गिरी महाराज, ललित मोहन साह, मनोज साह भट्ट, अभय शाह, विनोद गिरी गोस्वामी, नारायण सिंह बिष्ट, राजा पांडे, सुमित शाह, दीक्षा साह, सुबोध नयाल, पूजा थापा, आकांक्षा आर्या, मीनाक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी जोशी, चम्पी जोशी, अजय साह, संजय साह, सुंदर जनौती कमल वर्मा, अंकित कुमार, हर्षवर्धन वर्मा, यश साह, अभय उप्रेती, कंचन बिष्ट, अमित साह, नीलम भट्ट, हर्षित जोशी, मानस वाणी, अंकित बोरा, ममता वाणी, गौरव् तिवारी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, साक्षी जोशी,पलक तिवारी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
