अल्मोड़ा नगर में आज दिनांक 17 दिसंबर रविवार को अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु द्वारा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अधीन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए जिले के सभी 17 परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान कानून, शांति व यातायात व्यवस्था बनाएं रखने की सख्त हिदायत दी गई है।
SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही-
•- सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से कड़ी नजर रखी जा रही है।
•-पुलिस बल द्वारा परीक्षा केंद्रों पर लागू धारा 144 सीआरपीसी का पालन कराया जा रहा है।
•-सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी और एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।
•-परीक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
•-जनपद एलआईयू लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।
•-कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए इसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।
•-परीक्षा के दौरान नगर में सुव्यवस्थित यातायात हेतु प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में तैनात किया गया है।
•- नगर अल्मोड़ा के नोडल अधिकारी CFO अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के नेतृत्व में एसएसआई अल्मोड़ा सतीश चंद्र कापड़ी व नगर रानीखेत के नोडल अधिकारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेम चंद्र पंत लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ/गाइड कर रहे हैं।
