अल्मोड़ा। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की रामलीला के आठवें दिवस का मंचन दर्शकों के लिए रोमांचक और यादगार रहा। मंच पर प्रस्तुत लंका-दहन और विभीषण के श्रीराम की शरण में आने के प्रसंग ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ, जिसके बाद समुद्र तट पर सम्पाति और वानरों का संवाद दिखाया गया। जामवंत ने हनुमान जी को उनकी दिव्य शक्तियों की स्मृति दिलाई, जिसके बाद वे सीधे लंका पहुंचे। वहां लंकनी से भेंट और विभीषण उद्यान का प्रसंग प्रस्तुत हुआ। विभीषण ने हनुमान को अशोक वाटिका का मार्ग दिखाया, जहां सीता माता त्रिजटा के साथ दिखाई गईं। हनुमान जी ने सीता माता को श्रीराम का संदेश देकर रावण पुत्र अक्षय कुमार का वध किया। इसके बाद मेघनाद के ब्रह्मास्त्र से वे बंदी बने और रावण दरबार पहुंचे। रावण द्वारा पूंछ में अग्नि लगवाने के बाद हनुमान ने सम्पूर्ण लंका जला डाली और लौटकर रामदल में शामिल हुए। इसी प्रसंग में विभीषण ने श्रीराम की शरण ग्रहण कर धर्म का साथ दिया। आज की लीला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्र तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, समाजसेवी राघव पंत और डीआरडीओ वैज्ञानिक हेमंत पांडे ने किया। उनका भव्य स्वागत समिति सचिव विनीत बिष्ट समेत हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, नारायण बिष्ट, दीवान बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, राजेंद्र तिवारी, विजय चौहान और जगत मोहन जोशी ने किया। कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों में जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया। राम की भूमिका प्रियंका भट्ट, सीता की वर्षा त्रिपाठी और हनुमान का अभिनय कंचन बिष्ट ने किया। मनोज साह ने रावण का दमदार रूप निभाया जबकि विभीषण की भूमिका भरत गोस्वामी ने की। लक्ष्मण बनीं गायत्री तिवारी और मेघनाद का अभिनय संस्कार गुप्ता, त्रिजटा योगेश जोशी, अक्षय कुमार हिमाँशु कांडपाल ने किया। संचालन हर्षिता बिष्ट ने संभाला। इस दौरान मुख्य रूप से विनीत बिष्ट, हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, राजेंद्र तिवारी, पूर्व सभासद विजय चौहान, दीवान बिष्ट, अजय चौहान, रोहित साह, अजय साह, रोहित साह, त्रिभुवन गिरी महाराज, ललित मोहन साह्, मनोज साह भट्ट, अभय शाह, विनोद गिरी गोस्वामी, नारायण सिंह बिष्ट, राजा पांडे, सुमित शाह, दीक्षा साह, सुबोध नयाल, पूजा थापा, आकांक्षा आर्या, मीनाक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी जोशी, चम्पी जोशी, अजय साह, संजय साह, सुंदर जनौती, कमल वर्मा, अंकित कुमार, हर्षवर्धन वर्मा, यश साह, अभय उप्रेती, कंचन बिष्ट, अमित साह, नीलम भट्ट, हर्षित जोशी, मानस वाणी, अंकित बोरा, ममता वाणी, गौरव् तिवारी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, साक्षी जोशी,पलक तिवारी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
