अल्मोड़ा जिले में मकेड़ी, पिथौरागढ़ रोड स्थित माँ अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइसेस में रविवार को लैंप लाइटिंग, शपथ ग्रहण कार्यक्रम व फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री कैलाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व पूर्व विधायक, अल्मोड़ा, राजन चन्द्र जोशी जिला अध्यक्ष, भाजयुमो एवं इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ठा० संदीप सिंह द्वारा इंस्टीट्यूट के सभागार में संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर किया गया। इसके बाद इंस्टीट्यूट के असीस्टेन्ट प्रोफेसर दीक्षा वर्मा व मनीषा ने बीएससी नर्सिंग व जीएनएम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को नर्सिंग की शपथ दिलाई और कहा कि यह क्षेत्र सीधे मानव सेवा एवं परमार्थ से जुड़ा है।

छात्रों को वर्तमान समय में मेडिकल क्षेत्र में एक उज्जवल भविष्य को पाने के सिखाए गुर
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. सी. पी. भसोड़ प्राचार्य सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज, ने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन के बारे में बताया और वर्तमान समय में मेडिकल क्षेत्र में एक उज्जवल भविष्य को पाने के गुर सिखाए। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मुख्य चिकित्साअधिकारी आर.सी. पंत जी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग का अहम योगदान है। कोविड महामारी में भी डॉक्टरों के साथ मिलकर नर्सों ने लोगो की जान बचाकर मरीजों के लिए देवदूत बनी है और अब नर्सिंग प्रोफेशन को और भी ज्यादा आदर और सम्मान के साथ देखा जा रहा है।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति

इस मौके पर नर्सिंग छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। वहीं, विवेक सिंह नेगी को मिस्टर फ्रेशर 2024 और भावना परिहार को मिस फ्रेशर 2024 चुना गया।

इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ठा० संदीप सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट की वाईस चेयरमैन श्रीमती प्रीति पाल, नर्सिंग ट्यूटर, समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।
