अल्मोड़ा जिले में लावारिस कुत्ते और बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से आमजन परेशान है। नगर के बाज़ार सहित कई इलाकों में देर रात के वक़्त अकेले जाने में लोग लावारिस कुत्तो की वजह से डर रहे है।
वहीं दिन में बंदरों ने लोगो का जीना दुशवार किया हुआ है। जानवरों के खौफ से बच्चों का अकेले स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। आपको बता दे की 9 महीने के अंदर जिला अस्पताल में कुत्ते, बंदर और बिल्ली के काटने के कुल 1339 मामले सामने आ चुके हैं।
नगर के धारानौला, खोल्टा, खत्याड़ी, राजपुरा, कर्नाटक खोला, पांडेखोला, ढूंगाधारा, पूर्वी और पश्चिमी पोखरखाली समेत हर गली में लावारिस कुत्ते और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।
वहीं, बंदरों के आतंक के चलते जिले में खेती से किसानों का मोहभंग भी लगातार हो रहा है। जनवरी 2023 से अब तक 1339 लोगों को बंदर, लावारिस कुत्ते, बिल्ली हमला कर घायल कर चुके हैं।
माह और मामले-
जनवरी में 100 मामले , फरवरी में 113 मामले , मार्च में 132 मामले , अप्रैल में 144 मामले, मई में 168 मामले, जून में 102 मामले, जुलाई में 107 मामले, अगस्त में 103 मामले, सितंबर में 101 मामले, अक्तूबर में 108 मामले, नवंबर में 111 मामले और दिसंबर में 50 मामले सामने आ चुके है।
