अब अल्मोड़ा डाकमंडल से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार को भी डाकसेवाओं का लाभ मिलेगा। डाक विभाग की ओर से इस नई पहल के तहत पहले चरण में अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर के मुख्य डाकघरों को रविवार को भी खोला जाएगा। डाकघर अधीक्षक जेसी बोरा ने बताया कि रविवार को डाकघरों के संचालन की शुरुआत 10 अगस्त से की जाएगी। इन डाकघरों में रविवार को डाक पंजीकरण, रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डाकमंडल की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधीक्षक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे रविवार को भी इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
