अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर की 77 UK बटालियन NCC की सार्जेन्ट निधि कार्की B.Sc तृतीय वर्ष और कैडेट वैशाली बिष्ट B.A. द्वितीय वर्ष का चयन गणतन्त दिवस परेड (RDC) 2024 के लिए हुआ है। जिसके तहत यह दोनो छात्राए आगामी 26 जनवरी 2024 को होने वाली गणतंत दिवस की परेड में प्रतिभाग करेंगी। जिस पर सोबन सिंह जीना परिसर के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रवीण सिंह विष्ट, DSW शेखर चन्द्र जोशी और ANO कैप्टन डी० एस० बिष्ट एवं सभी शिक्षक गण ने खुशी व्यक्त की।
