अल्मोड़ा ग्राम बख निवासी नवीन चंद्र आर्या, पुत्र कृपाल राम, ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र, परिवार और कला जगत का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित शिक्षण एवं कला क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।नवीन चंद्र आर्या ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJU), अल्मोड़ा से ड्रॉइंग एंड पेंटिंग विषय में परास्नातक (एमए) की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने बीएड की डिग्री भी इसी विश्वविद्यालय से पूर्ण की है। नवीन एक समर्पित कलाकार हैं, जिनकी कला में अभिव्यंजनावाद के साथ-साथ पहाड़ी जीवन, संस्कृति और लोक परंपराओं की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है।अपनी सफलता का श्रेय देते हुए नवीन चंद्र आर्या ने अपने माता-पिता, भाई, पेंटिंग विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं ग्राम सभा बख के लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हर कदम पर उन्हें सहयोग और प्रोत्साहन दिया।उन्होंने विशेष रूप से प्रो. सोनू द्विवेदी, प्रो. शेखर चंद्र जोशी तथा प्रो. संजीव आर्य के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही पीएचडी स्कॉलर रमेश मौर्य, पवन यादव एवं योगेश डसीला के सहयोग को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।नवीन चंद्र आर्या की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता कला और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
