अल्मोड़ा : जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनु भंडारी ने बताया कि जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्ति, सामाजिक संस्थान, समूह एवं कॉरपोरेट्स को ‘एसडीजी एचीवर 2024-25’ के रूप में सम्मानित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पुरस्कार राज्य में सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की दिशा में की जा रही उल्लेखनीय पहलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल कार्यरत व्यक्तियों एवं संस्थानों का उत्साहवर्धन होगा, बल्कि एसडीजी के स्थानीकरण को ग्राम एवं विकासखंड स्तर तक बढ़ावा मिलेगा।
इस वर्ष पहली बार ‘एसडीजी यंग एचीवर’ श्रेणी भी जोड़ी गई है, जिसके तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा—जो अपने नवाचारों से उत्तराखंड में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं—
को सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, कुपोषण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आजीविका, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, जल-स्वच्छता, ऊर्जा, उद्योग, उद्यमिता, जलवायु परिवर्तन, वानिकी, उद्यान, आर्थिक मुद्दे एवं CSR जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।
इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थान अपना विवरण uk.cppgg@gmail.com पर भेज सकते हैं। साथ ही आवेदन प्रपत्र, नियम एवं शर्तें cppgg.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं।
