अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की अल्मोड़ा इकाई का वार्षिक चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से प्रदीप टम्टा को अध्यक्ष चुना गया।नई कार्यकारिणी में राजकुमार टम्टा मंत्री, भगवती नेगी और ललित सिंह राणा उपाध्यक्ष, नंद किशोर तथा आनंद सिंह लद्यटवाल संयुक्त मंत्री, उमाशंकर सिंह संगठन मंत्री, पुष्कर आर्य कोषाध्यक्ष, जबकि देवेंद्र कुमार संप्रेक्षक बनाए गए। क्षेत्रीय सदस्य के रूप में गोविंद प्रसाद और ममता दानू का चयन हुआ। कार्यकारिणी सदस्य पद पर गोपाल, संतोष सिंह, मनोज भट्ट, प्रदीप कुमार, संजय कुमार और रोहित कुमार चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से काम करने का संकल्प जताया। उनका कहना था कि लंबे समय से कई मुद्दे लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए परिषद पूरी गंभीरता से प्रयास करेगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रमोद कुमार जोशी, मदन सिंह बिष्ट, शंकर दत्त जोशी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
