अल्मोड़ा जिले में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष सुशील साह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर गोविंदपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमे जिले के संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल और सभी व्यापारियों की उपस्थिति में कैलाश चंद्र तिवारी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं, सुरेश सिंह भंडारी व प्रताप सिंह भंडारी को उपाध्यक्ष, मोहन सिंह भंडारी को सचिव, जोगा सिंह डांगी को कोषाध्यक्ष चुना। बैठक में गोविंदपुर क्षेत्र में पेयजल की समस्या और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जो की काफी समय से बंद पड़ा है उसको भी सुचारु करने के लिए भी चर्चा की गई। जिले के पदाधिकारीयो द्वारा शीघ्र इस समस्या को हल करने का विश्वास दिलाया गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी और सभी व्यापारियों को एक जुट होकर व्यापारी हितों में आने वाली समस्याओं से लड़ने के लिए कहा। वहीं, जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा नव निर्वाचित व्यापार मंडल को शुभकामनाओं के साथ एक जुट होकर हर समस्या के समाधान के लिय कहा गया और उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में गोविंदपुर इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश चंद्र तिवाड़ी ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को विश्वाश दिलाया की व्यापारी हित में यह कार्यकारणी हमेशा सबसे आगे खड़ी रहेगी और यह भी कहा की कभी भी किसी को नाराजगी का मौका नहीं देगी। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, दिनेश सिंह बोरा, भूपाल राम, भगवत सिंह, पान सिंह आदि व्यापारी उपस्थित थे।