उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित 54वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत पी.एम.श्री केंद्रीय विद्यालय देहरादून में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पी.एम.श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की छात्रा नव्या भाकुनी ने अंडर-14 बालिका वर्ग रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। नव्या के इस बेहतरीन बता दे की नव्या के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ है। नव्या ने यह सफलता अपने कोच कमल जोशी के मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास के दम पर हासिल की। अपनी उपलब्धि का श्रेय नव्या ने अपने कोच, माता-पिता और विद्यालय के प्रधानाचार्य को दिया। अल्मोड़ा क्षेत्र में नव्या की इस उपलब्धि पर खुशी की लहर है। विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने नव्या को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
