अल्मोड़ा नगर में स्थित नंदा देवी गीता भवन में आज 4 नवंबर शनिवार को प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर महिला मोर्चा नगर मंडल अल्मोड़ा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकम में मौजूद मुख्य अतिथि, राज्य मंत्री, मुख्य वक्ता मंत्री मधु भट् ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओ को 33% आरक्षण देकर सम्मानित किया है, अब लोकसभा में पुरे देश से 180 महिला सांसद जीत कर आएंगी, और इसके अलावा उन्होंने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही कई योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओ को स्वरोजगार के तहत मजबूत करने, अपने परिवार और आस पास के समाज को जागरूक करने पर जोर दिया। आज सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आकर उन्होंने सभी महिला समुह को आगे को बढ़ावा देने का आहवान किया और सभी के प्रयासों कि खुलकर प्रशंसा करि। मुख्य अतिथि ने गीता भवन में लगी महिला समुह द्वारा लगाए गए स्टोलो को देख कर उनका उत्साह वर्धन किया, और महिला समुहो को और ज्यादा से ज्यादा हमारे संस्कृति को बढ़ावा व अपनी सरकार की तरफ से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस सम्मलेन में उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) मधु भट्ट संस्कृति, साहित्य और कला परिषद मुख्य वक़्ता के रूप में रही। वहीं इस सम्मलेन का संचालन लता पांडे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा द्वारा संभाली गयी। मुख्य अतिथि ने सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी और उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनम पालीवाल, मोहिनी कनवाल, मनोज बर्मा कोषाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष महिला भावना तिवारी और महामंत्री रेखा आर्य मंच पर उपस्थित रहे। राज्य मंत्री मधु भट् को नन्दा देवी मंदिर प्रांगण में मौजूद सभी महिला समुह के ने टीका लगा कर पूष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकम को नगर अध्यक्ष द्वारा समापन किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, नगर महामंत्री मनोज जोशी, सभासद, अर्जून बिष्ट सभासद व कई कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।
