नगर के रा. इ. कॉलेज अल्मोड़ा के खेल मैदान में आज 04 दिसंबर को नगर पंचायत / खत्याड़ी खेल महाकुंभ की U-14 और U-17 बालक/बालिका एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंम रा. इ. का. के प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट ने किया। जिसमे 800 बालक/बालिकाओ ने खूब उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग लिए ।
U-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता-
U-14 60 मीटर दौड़ मे पहले स्थान पर रितिक कुमार, दूसरे स्थान पर विशाल जोशी व तीसरे स्थान पर राहुल कनवाल ने बाज़ी मारी। बालिका वर्ग मे पहले स्थान पर हिमानी लटवाल, दूसरे स्थान पर दीक्षा जोशी व तीसरे स्थान पर मानसी रही। वहीं 600 मीटर की दौड़ मे ललित टम्टा, हर्षित सिंह बिष्ट व साहिल सिंह नेगी ने बाज़ी मारी। बालिका वर्ग मे पालक भंडारी, हिमानी लटवाल व विनीता भट्ट रही।
U-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता-
U-17 100 मीटर की दौड़ में पहले स्थान पर मेघा कनवाल, दूसरे स्थान पर ममता भट्ट और तीसरे स्थान पर रश्मि आर्या ने बाज़ी मारी। बालक वर्ग में कमल जोशी, विशाल सिंह कनवाल और तरुण लटवाल रहे। वहीं U-17 की 400 मीटर दौड़ में अंजलि रावत उपासना ढेला भावना मेऱ बालक वर्ग में अरुण सिंह प्रथम जोशी पीयूष बिष्ट, क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे।
U-14 कबड्डी प्रतियोगिता-
U-14 कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका स्टेडियम प्रथम, एडम्स द्वितीय रहा। बालक वर्ग में स्टेडियम प्रथम विवेकानंद द्वितीय न्यू मॉर्डन स्कूल तृतीय रहा।
U-17 कबड्डी प्रतियोगिता-
U-17 में बालिका आर्यकन्या प्रथम व एडम्स द्वितीय रहा।
यह लोग रहे मौजूद-
इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में सी०आर० सी० दीपक वर्मा, संजय जोशी, पंकज मेर, राजेन्द्र बिष्ट, संजय डेनियल, हरी विलास पनेरु, कमल जोशी, आलोक पांगती, देवेन्द्र कुमार तम्टा, नीरू पाण्डे, मनीषा तिवारी कमला पिलख्वाल, प्रतिभा वर्मा, किरन वर्मा, ममता पटवाल, उर्मिला भट्ट, हिमानी भंडारी, सुनीता चन्द्र, गायत्री, वीना रानी अन्य उपस्थित रहे। वहीं प्रतिभागियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी पी०एस० जगपांगी व अनिल सनवाल, संजय भट्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया। एवं जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अत्रेय सयाना भी उपस्थित रहे।
