अल्मोड़ा जिले के हवालबाग, मटेला गांव में लगे एक सीसीटीवी में तीन तेंदुए घूमते हुए कैद हुए हैं। जिसके बाद से पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। मटेला गांव निवासी गोपाल सिंह बिष्ट के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में सोमवार की रात 12 बजे तीन तेंदुए की चहलकदमी कैद हुई। तेंदुए गांव की सड़क में घूमते दिखाई दे रहे हैं। सुबह सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह जानकारी मिली। इधर रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने लोगों से तड़के और शाम को अंधेरा होते ही बच्चों को घर से बाहर न भेजने की अपील की है।
