अल्मोड़ा जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गयी थी। लेकिन इसके बावजूद अभी भी कई सड़कों पर काम होने की जरूरत है। नगर के प्रमुख एनटीडी मार्ग में की गई पड़ताल में सड़क के पांच किलोमीटर हिस्से में अभी 40 से ज़्यादा गढ्ढे मौजूद है। हालांकि लोक निर्माण विभाग का दावा है कि जिले में सड़कों को शत प्रतिशत गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य हासिल कर दिया गया है।
नगर के बीचोबीच एनटीडी मोटर मार्ग पहुंचकर स्थिति को परखा। इस सड़क के पांच किमी दायरे में 40 से अधिक गड्ढे लोनिवि के दावों की पोल खोल रहे हैं। माल रोड में जिला अस्पताल के ठीक सामने बना गड्ढा भी हादसे की वजह बन सकता है। इधर, जैंती-भनोली मोटर मार्ग जाख, बिरखम, थामखोली के पास भी सड़कों पर गड्ढे हैं। वहीं, दन्योली-चौकुना मोटर मार्ग की सुधार की भी आवश्यकता है।
