अल्मोड़ा जिले से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ पाटी थाने में तैनात रोहित परवाल नामक एक होमगार्ड 5 दिन के बाद अल्मोड़ा जिले के शहर फाटक इलाके से बरामद किया गया। जिसके बाद उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। जवान के मिलने के बाद पुलिस विभाग और जवान के परिजनों ने राहत की सांस ली। इस मामले की जानकारी देते हुए पाटी के थानाध्यक्ष देव नाथ गोस्वामी ने बताया कि परेवा, रीठासाहिब निवासी रोहित परवाल बीते सोमवार से गायब था। उन्होंने बताया कि जवान की खोजबीन में सिविल पुलिस के अलावा एसओजी टीम जुटी थी। बताया कि पाटी से लेकर हल्द्वानी-अल्मोड़ा की सीमा तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें जवान की लोकेशन शहर फाटक के आसपास दिखी। गुरुवार शाम जवान को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
