
अल्मोड़ा जिले के मेडिकल कॉलेज (एएमसी) के अधीन बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अशोक कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने की वजह कार्य का बढ़ता दबाव बताई जा रही है।अजय आर्या शुरू से ही बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक रहे है। बीते साल उन्हें पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया।
जिससे बेस अस्पताल अल्मोड़ा में एमएस का पद रिक्त हो गया था। मई 2023 से प्रो. अशोक कुमार चिकित्सा अधीक्षक पद पर सेवा दे रहे थे। उन्होंने कार्य के बोझ को त्याग पत्र का मुख्य कारण बताया। त्याग पत्र में उन्होंने काम अधिक होने से मरीजों को नहीं देख पाने की वजह बताई है। एमएस की जिम्मेदारी के बीच वह मरीज नहीं देख पा रहे थे।
इसके चलते उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया। बताया जा रहा है कि एमएस पर वित्तीय खर्चों का अनैतिक दबाव बनाया जा रहा था। अतिरिक्त दबाव से भी वह परेशान थे।