अल्मोड़ा जिले से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यह मुख्यालय से लगे आली गांव के ग्रामीणों ने जल निगम के अधीक्षण अभियंता का विरोध करते हुए उन पर मार्ग बंद करने का आरोप लगाया। और गांव के ग्रामीणों ने जम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में विधायक मनोज तिवारी भी ग्रामीणों का समर्थन करने के लिए मौके पर पहुंचे और जल निगम के गेट पर लगे ताले को पत्थर से तोड़कर रास्ता खोला। और कहां की इस कार्यालय के आसपास कई गांव हैं। कांग्रेस की सरकार के समय यहां इस सड़क को बनाया गया था। और टोकनमनी भी जारी की गई है। इसके बाद भी अधीक्षण अभियंता अपनी मनमानी कर ग्रामीणों के रास्ते को बंद कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर रास्ता फिर बंद किया तो इसका विरोध होगा। दरअसल लोअर माल रोड स्थित सरकारी की आली गांव को जाने वाले मार्ग पर जल निगम के अधीक्षण अभियंता का कार्यालय और कॉलोनी है। ग्रामीणों का यह कहना है की यह मार्ग ग्रामीणों के आने जाने का है, लेकिन वर्तमान अधीक्षण अभियंता ने गेट पर ताला लगाकर इसको बंद कर दिया था।
