अल्मोड़ा में जिलाधिकारी एवं RTO (E) के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
इस दौरान ऑफ-रूट संचालित दो ई-रिक्शा वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर को भी सीज किया गया, जो काशीपुर में कृषि कार्य हेतु पंजीकृत था, लेकिन उसे सोमेश्वर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के लिए व्यावसायिक रूप से प्रयोग किया जा रहा था।
विभाग ने इसे नियमों का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त, बिना आवश्यक दस्तावेजों के ओवरलोड संचालित दो ट्रकों को भी बंद (डिटेन) किया गया। वहीं, अभियान के दौरान कुल 20 वाहनों के चालान किए गए।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
प्रवर्तन अभियान में परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, कांस्टेबल प्रवीण पाठक एवं चालक विपिन बिनवाल उपस्थित रहे।
