अल्मोड़ा ।। वेद प्रकाश बिनवाल ।। रिपोर्टर
नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने जानकारी दी है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना की तैयारियों का कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत राज्य स्तर पर सभी गतिविधियां निर्धारित समयावधि में संचालित की जाएंगी।
प्रथम चरण के अंतर्गत 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक प्रदेश में प्रारंभिक कार्य किए जाएंगे। इस दौरान भवनों का सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य होगा, जिसे नियुक्त पर्यवेक्षक और प्रगणक घर-घर जाकर पूरा करेंगे।द्वितीय चरण में 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी।
इस दौरान प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत और सामाजिक-आर्थिक जानकारी एकत्र की जाएगी।नागरिकों की सुविधा के लिए इस बार स्व-गणना (Self Enumeration) की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।
इसके तहत लोग 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक https://se.census.gov.in� पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।स्व-गणना के लिए नागरिकों को वेबसाइट पर पंजीकरण कर मोबाइल नंबर के जरिए OTP सत्यापन करना होगा।
इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करने पर एक विशेष पहचान संख्या (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा।
नगर आयुक्त ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें और अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना सुविधा का लाभ उठाएं।
