अल्मोड़ा, 28 मार्च 2026 — जनपद अल्मोड़ा में सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और परियोजना के विकास, स्थापना एवं क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा अल्मोड़ा सहित अन्य जनपदों में सिटी गैस वितरण नेटवर्क विकसित करने के लिए गेसोनेट सर्विसेज (यूके) लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित और सुलभ ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भूमि आवंटन की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूरा करने और प्रस्तावित स्थलों का शीघ्र चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
साथ ही, परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से जनपद में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, गेसोनेट सर्विसेज (यूके) लिमिटेड के प्रभारी नीरज पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Almora #CityGasDistribution #CleanEnergy #UttarakhandNews #Development
