पीएम मोदी के कुमाऊं दौर से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का मौका कई नेता हाथ से गंवाना नहीं चाहते थे। इस कार्यक्रम शामिल होकर उनके करीब रहने के लिए जरूरी पास बनाने हेतु नेताओं का जमावड़ा अधिकृत अधिकारी एडीएम के पास लगा रहा। पास बनाने के लिए नेताओं ने खासी जद्दोजहद की। दस्तावेज जमा कर वे पूरे दिन पास जारी होने का इंतजार करते रहे और उनकी सांसें अटकी रहीं। देर रात पीएमओ कार्यालय से सूची जारी हुई। इनके नाम सूची में शामिल थे, उनके चेहरे खिल उठे जबकि जिनके नाम सूची से गायब रहे उन्हें मायूस होना पड़ा। इस सूची के अनुसार शौकियाथल हैलीपेड पर पीएम के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रोटोकॉल अधिकारी सचिन कुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, डीएम विनीत तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा सहित 33 लोग मौजूद रहेंगे। वहीं जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा, जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा, सल्ट के विधायक महेश जीना, रानीखेत के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मंदिर समिति के नवीन भट्ट की पीएम के करीब रह पाएंगे। कुल 29 लोग पीएम को शौकियाथल हेलीपैड पर पिथौरागढ़ के लिए रवाना करेंगे। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक और उपाध्यक्ष को पीएम के करीब रहने का मौका नहीं मिल सका। दोनों पदाधिकारियों ने पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास के लिए आवेदन किया था लेकिन देर रात पीएमओ कार्यालय से जारी सूची में दोनों का नाम गायब रहा। इससे उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी।
