अल्मोड़ा में स्वर्गीय शेरदा अनपढ़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला राज्य मंत्री, उद्यमिता परिषद उत्तराखंड सरकार श्रीमती गंगा बिष्ट रहीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी सहभागिता कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
कार्यक्रम में ग्रामो उत्थान रूप से संदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग से पिताम्बर प्रसाद, आजीविका विभाग से गंगा आर्या तथा क्षेत्र के पटवारी सुरेन्द्र पत्थर्याल उपस्थित रहे। वहीं हंस फाउंडेशन की टीम द्वारा गांव में निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जिसका ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया।आयोजक मंडल, माल गांव क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से सभी विभागों तथा हंस फाउंडेशन टीम का आभार व्यक्त किया गया।
टूर्नामेंट का पहला उद्घाटन मैच सर्किट हाउस बनाम खत्याड़ी-11 के बीच खेला गया, जिसमें सर्किट हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया।
इस आयोजन में आयोजक राहुल अधिकारी, मोहित बिष्ट, हर्षित, अंकित सहित माल गांव क्रिकेट क्लब के संयोजक सुंदर बिष्ट, महेंद्र सिंह, शिवराज अधिकारी, डॉ. गिरीश अधिकारी, पुरन सिंह, कमल बिष्ट, मोहन अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही वरिष्ठ जन रतन सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह, गोपाल सिंह, गिरधर सिंह, राजेंद्र सिंह, दलीप सिंह, दीवान सिंह सहित क्षेत्र के युवा, महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित
