अल्मोड़ा विक्टोरिया गोल्डन परिवार व धर्म जागरण समन्वयक अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित स्व० रोहित वाणी क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का आज जीआईसी मैदान अल्मोड़ा में भव्य शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा रवि रौतेला, महानगर अध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री व्यापार मंडल अल्मोड़ा भैरव गोस्वामी, प्रांत संस्कृति प्रमुख धर्म जागरण समन्वयक अल्मोड़ा अरविंद जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अल्मोड़ा अजय वर्मा, कुमाऊं संपर्क प्रमुख धर्म जागरण मंच सुनील कुमार यादव, हरीश कनवाल, सुरेन्द्र मेहरा, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, बलवंत राणा, मंगल रावत, प्रतेश पांडे, महेश बिष्ट, अमर बिष्ट, विपिन बिष्ट, गिरीश पांडे, नितिन गुप्ता तथा शुभम रौतेला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर स्व० रोहित वाणी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
साथ ही स्व० रोहित वाणी के नानाजी राम सिंह गैड़ा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
आयोजक मंडली द्वारा सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मुनस्यारी बॉयज और कलेक्ट्रेट-9 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मुनस्यारी बॉयज ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
निर्धारित 12 ओवरों में कलेक्ट्रेट-9 की टीम ने 108 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुनस्यारी बॉयज की पूरी टीम 88 रन पर ऑल आउट हो गई। कलेक्ट्रेट-9 की ओर से 68 रनों की शानदार पारी खेलने वाले हरीश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।मैच में अंपायर की भूमिका नवीन और भगत रावत ने निभाई जबकि कमेंट्री नीरज डंगवाल द्वारा की गई।
टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹21,000 नकद एवं आकर्षक ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹11,000 नकद एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर मनोज सिंह पवार, आशु गोस्वामी, गिरीश नाथ गोस्वामी, मनीषा गैड़ा, सूरज वाणी, भगत रावत, कैलाश वाणी, आशीष भारती, ललित सतवाल, वीरेंद्र आर्या, रोहन कुमार, नीरज डंगवाल, जगदीश तिवारी, इंदर गोस्वामी, कमल मेहता, गौरव आर्या, दीप चंद्र जोशी, लोकेश तिवारी, हिमांशु चौहान, हिमांशु नगरकोटी, महेंद्र बम, पारस बम, राहुल कनवाल, जमन सिंह परगाई, आशु जोशी, प्रदीप मेहता, ललित कनवाल, उज्जवल जोशी, त्रिलोक रौतेला, संकेत सुपयाल, रोहित जॉनी सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
