जिले के 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद आवंटित संस्थान में आज ही विद्यार्थियों को प्रवेश लेना होगा। निर्धारित समय सीमा तक प्रवेश नहीं लेने पर आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।फलसीमा आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी उदय राज ने बताया कि पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तय थी, लेकिन भारी बारिश के कारण अब यह तिथि बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी गई है। विद्यार्थियों को संबंधित संस्थान में अपने मूल प्रमाणपत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां, आवंटन पत्र, चिकित्सा प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ शाम 5 बजे तक पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय समय सीमा तक प्रवेश न लेने पर उनकी सीट रिक्त मान ली जाएगी।
