हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बमस्यूं क्षेत्र में भूस्खलन की बड़ी घटना हुई। पहाड़ी से अचानक गिरे मलबे ने पेट्रोल पंप के कार्यालय को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। गनीमत रही कि उस समय वहां मौजूद कर्मचारी सुरक्षित निकल आए, हालांकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीण मनोज सिंह ने बताया कि हादसे में बड़ी जनहानि टल गई, वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी। लगातार भूस्खलन का खतरा देखते हुए फिलहाल पेट्रोल पंप का संचालन बंद कर दिया गया है।
