उत्तराखंड में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती देते हुए ललित सिंह सतवाल को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरे कांग्रेस परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस अवसर पर ललित सिंह सतवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला महासचिव निर्मल रावत, महिला जिलाध्यक्ष राधा सहित कांग्रेस सेवादल महिला की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने खुशी व्यक्त करते हुए ललित सतवाल को शुभकामनाएं दीं।
सभी नेताओं ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
