अल्मोड़ा नगर में युवा जन संघर्ष मंच के बैनर तले प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष पद में कुणाल नयाल ने अपनी दावेदारी पेश की और कुणाल नयाल का निर्विरोध व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष बनना तय, जिसमें मंच के संयोजक मनोज सिंह बिष्ट ( भय्यू ) ने सभी व्यापारी बंधुओं का, नागरिकों का व जिले के सभी पदाधिकारियो का हार्दिक आभार और अभिनंदन किया। कुणाल नायल कहा की में सभी व्यापारी बंधुओं को विश्वास दिलाता हु की में हमेशा व्यापारी हीतो की लड़ाई लड़ेगा और अपने सभी व्यापारी बंधुओं के साथ कंधा मिलाकर खड़ा रहेंगे। व्यापार मंडल के नीवर्तमान उपसचिव राहुल सिंह बिष्ट ने अपने युवा जन संघर्ष मंच के कुणाल नयाल को प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष बने पर अपनी खुशी जाहिर की। मंच के संयोजक मनोज बिष्ट ने कहा कि हमारे मंच से पूर्व में रहे उपसचिव राहुल बिष्ट ने अपने सभी व्यापारियों के साथ हमेशा साथ रहकर उनका विश्वास जीता है जिसका फलस्वरुप आज पुन: व्यापारियों ने हम पर व राहुल बिष्ट मैं विश्वास रखकर मंच से कुणाल नयाल को नगर व्यापार मंडल का निर्विरोध कोषाध्यक्ष बनाया व उनका साथ निभाया मंच के संयोजक मनोज बिष्ट व नीवर्तमान वरिष्ठ उपसचिव राहुल बिष्ट ने सभी व्यापारी बंधुओं का धन्यवाद अदा किया।
