खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे पिछले पांच सालो से बदहाल स्थित में पड़ा हुआ है। जिसकी स्थिति दिनोंदिन और ज़्यादा खराब होती जा रही है। भुजान के निकट कालिका मोड़ पर करीब 500 मीटर सड़क के ध्वस्त हिस्से की आज तक मरम्मत नहीं हो सकी। अब बरसात का मौसम शुरू होते ही इस जगह पर खतरा बढ़ गया है। हाईवे की जर्जर हालत से स्थानीय पर्यटकों और सेना के वाहनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर और गनियाद्योली में सीमा सुरक्षा बल का सीमांत मुख्यालय होने से इस सड़क से सेना के वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इसके बावजूद मार्ग की अनदेखी की जा रही है।
