अल्मोड़ा | वेद प्रकाश बिनवाल !! रिपोर्टर
विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा, अल्मोड़ा के कक्षा 12वीं के छात्र मयंक बिष्ट ने अपनी प्रतिभा और नवाचार के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 23 जनवरी 2026 को एससीईआरटी देहरादून में आयोजित स्टेट लेवल हैकाथॉन 2.0 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मयंक ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक दीपक मेहता (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान) के निर्देशन में इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता के बाद उन्हें 22 मार्च को भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में आयोजित नेशनल लेवल हैकाथॉन के लिए भी चयनित किया गया, जहां उन्होंने देशभर के प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इतना ही नहीं, मयंक बिष्ट का चयन अब प्रतिष्ठित USAII इंटरनेशनल हैकाथॉन के लिए भी हुआ है, जो अफ्रीका और शिकागो जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आयोजित होने जा रहा है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, रचनात्मकता और तकनीक के प्रति समर्पण को दर्शाती है।विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने मयंक की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल एवं प्रबंधक प्रो. एन.एस. भंडारी ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक भूपेश पंत सहित समस्त शिक्षकगण और विद्यालय परिवार ने मयंक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#Almora #MayankBisht #HackathonWinner #ProudMoment #YoungTalent #Innovation #Uttarakhand #StudentSuccess #TechTalent
