अल्मोड़ा नगर में लीकेज पड़ी पेयजल लाइन से घरों में पहुंच रहे दूषित जल से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। आपको बता दे की अल्मोड़ा नगर में जल संस्थान ड्रेनेज प्लान के 1.5 लाख की लागत से नगर के 17 नालों से गुजर रही पेयजल लाइन को दुरुस्त करेगा। पहले चरण में एनटीडी और दुगालखोला वार्ड में पेयजल लाइनें दुरुरस्त होंगी। अल्मोड़ा नगर के विवेकानंदपुुुुरी, रामशीला, मुुुुरलीमनोहर, रैलापाली, ढुुुंगाधारा, बद्रेश्वर, त्रिपुुुुरासुंदरी, लक्ष्मेश्वर, इंद्राकालोनी, दुुुुगालखोला, बालेश्वर, नंदादेवी, एनटीडी वार्ड में पेयजल लाइन 17 नालों से होकर गुरज रही है। कई लाइन में जगह-जगह लीक होने की वजह से पानी रिसता है। नालों में बिछी पेयजल लाइनों को व्यवस्थित किया जाएगा। इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।
