अल्मोड़ा जिले में इन दिनों सिंचाई विभाग में अभियंताओं की कमी चल रही है। सिंचाई विभाग में अभियंताओं के 50 फीसदी पद रिक्त हैं। बुआई का समय नजदीक है और किसान क्षतिग्रस्त नहरों के ठीक होने और सिंचाई के लिए खेतों तक पानी पहुंचने की राह देख रहे हैं। अभियंताओं की कमी से विभाग के लिए समय पर ऐसा कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है।विभाग में अभियंताओं के 14 पद स्वीकृत हैं, इसके सापेक्ष सिर्फ सात अभियंता तैनात हैं। अभियंताओं की कमी से नहरों के सुधारीकरण का कार्य नहीं हो पा रहा है। विभाग में अन्य कार्मिकों के 18 पद रिक्त हैं।
सिंचाई विभाग में पदों का विवरण-
पद सृजित पद रिक्त पद
कनिष्ठ/अपर सहायत अभियंता – 10/06
सहायक अभियंता – 04/01
प्रशासनिक अघिकारी – 02/02
लेखाकार – 01/01
वरिष्ठ सहायक – 05/03
कनिष्ठ सहायक – 05/01
संगणक – 01/01
सींच पर्यवेक्षक – 03/02
सींचपाल – 08/05
मेट – 08/08
चालक – 02/02
चतुर्थ श्रेणी – 02/02
रनर – 08/07
