अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट क्षेत्र में आयुष विभाग उत्तराखंड द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल “सीड राखी” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक पर्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए आमजन में जागरूकता फैलाना है। सीड राखी कार्यक्रम का आयोजन द्वाराहाट तहसील के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिमलगांव में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सरस्वती देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज बाटुलिया की छात्राओं ने पूर्व प्रधान हरीश चंद्र कांडपाल को राखी बांधी। इस अवसर पर चिकित्साअधिकारी सिमलगांव डॉक्टर नीतू कीर्ति ने कहा कि सीड राखी एक अनोखी पहल है जो परंपरा और प्रकृति के संयम का प्रतीक बन सकती है उन्होंने कहा कि यह पहला पर्यावरण संरक्षण और भाई बहन के रिश्ते को एक नई दिशा देती है रक्षाबंधन पर पौधारोपण के जरिए यह पर्वत धरती की रक्षा का भी प्रतीक बनेगा। इस पहल से बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति रुचि और जिम्मेदारी बढ़ेगी कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के छात्राओं के साथ डॉक्टर नीतू कीर्ति फार्मेसी अधिकारी संदीप शुक्ला और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे सभी ने राखी बात कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।
