अल्मोड़ा से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब जिले में बच्चों को गोद लेने के लिए लोगों को ज़्यादा इंतजार नहीं करना होगा। डीएम विनीत तोमर ने गोद लेने की प्रक्रिया के लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में गोद लिए बच्चों के हाल की जानकारी लेने के साथ ही अभिभावकों की काउंसिलिंग भी होगी। बीते बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने जिला बाल कल्याण समिति के साथ बैठक की गयी। जिसमे डीएम ने कहा कि समिति के पास बच्चों को गोद लेने के लिए जो भी मामले आए हैं, इनका जल्द निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल मित्र बनाने की प्रक्रिया में भी तेजी लानी होगी।
