अल्मोड़ा जिले के सोबन सिंह जीना परिसर कई विभिन्न मूलभूत समस्याओ को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा आज बुधवार को बड़ी संख्या में परिसर में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर तुरंत कार्यवाही नहीं की गई तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
प्रमुख मांगें –
– Bsc., Msc., व P.HD. के छात्र-छात्राओं के लिए प्रयोगात्मक लैबों का सुधारीकरण व नए उपकरण छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराए जाए।
-प्रथम सैमेस्टर के सभी छात्र छात्राओं को उनके आई. डी. कार्ड व लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध कराए जाए।
-परिसर की मुख्य सड़क का सुघारीकरण कार्य जल्द से जल्द शुरु किया जाए।
-एल.एल.बी., एल.एल.एम की प्रवेश परीक्षा व दितीय, चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए।
-परिसर में एक हाई-टेक शौचालय व एक्वागार्ड की व्यवस्था की जाए।
-बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के ऐसे छात्र जो विषय परिवर्तन करना चाहते हैं, उन सभी के विषय परिवर्तन किये जाए।
-परिसर के समस्त खिलाड़ियों हेतु सिमकनी मैदान का सुधारीकरण व चारदीवारी की जाय।
यह लोग रहे उपस्थित –
अमित बिष्ट, लोकेश सुप्याल, अमन लटवाल, अभिषेक आर्या, विवेक सिंह खाती, हर्षित नेगी, पुष्कर जोशी, हर्षित कड़ाकोती, प्रियांशु काण्डपाल, अकिंत राजपूत, हर्षित दुर्गापाल, संजू सिंह, देव मिश्रा, दीपेश कांडपाल, बाल विक्रम सिंह रावत, जीत सिंह राना, विनय पांडे, पंकज कार्की, मोहम्मद शाद, सूरज शाह आदि उपस्थित रहे।