पहलगाम में आतंकी हमले और आपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी के चलते अल्मोड़ा पुलिस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले में चौकसी बढ़ा दी है। जिले के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। तनाव के बीच पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं गहन तलाशी ली जाएगी। सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी चितई और जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जागेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी का अवलोकन किया गया। खराब सीसीटीवी को जल्द बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे क्यूआरटी टीम को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने व डोर फ्रेम मेटल डिटेक्र (डीएफएमडी) व हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्र (एचएचएमडी) से चेकिंग करने के निर्देश दिए।
