अल्मोड़ा जिले के आ. उ. रा. इ. का. अल्मोड़ा के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय खण्डस्तरीय खेल महाकुंभ में आज दिनांक 10 दिसंबर को रविवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग बालक/बालिकाओ में कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता सफलतापूर्वक समापन की गई। प्रत्येक वर्ग में प्रतिभागी टीमों को प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार देकर के सम्मानित किया गया। पहले, दूसरे और तीसरे स्थन पर आने वाली टीमों के प्रत्येक प्रतिभागी को 500₹, 400₹ और 300₹ रुपए और मैडल खण्ड शिक्षा अधिकारी हवालबाग पी. एस. जंगपागी, प्रधा. अल्मोड़ा नंदन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य स्यालीधार उमेश चंद्र पांडे, धन सिंह धोनी, नवनीत पांडे और हरिप्रकाश खाती द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किए गए।
विजेता टीमें-
•-अंडर 14 ब्लॉक कबड्डी में पहले स्थान पर पाइनवुड स्कूल, दूसरे स्थान पर इ. का. दौलाघाट और तीसरे स्थान पर रा. इ. का. कटपुड़िया की टीमें विजय रही।
•-अंडर 14 बालक खो-खो में पहले स्थान पर कूर्मांचल अकैडमी अल्मोड़ा, दूसरे स्थान पर इ. का. दौलाघाट और दूसरे स्थान पर ग्रीन फील्ड स्कूल अल्मोड़ा और तीसरे स्थान पर पाइनवुड स्कूल रहा।
•-अंडर 17 ब्लॉक कबड्डी में पहले स्थान पर न्याय पंचायत खत्याड़ी, दूसरे स्थान पर इ. का. दौलाघाट और तीसरे स्थान पर रा. इ. का.विरौड़ा की टीम रही।
यह लोग रहे मौजूद –
आज के कार्यक्रम के सफल संचालन में नवीन वर्मा, पंकज टम्टा, भूपाल सिंह चिलवाल, रमेश चंद्र चतुर्वेदी, दीप पांडे, जगदीश मर्तोलिया, मोहन भट्ट, पवन, अर्जुन बिष्ट, महेश भंडारी, सुरेश वर्मा, दीपक वर्मा, ज्योति भारती, हिमानी भंडारी, ममता बिष्ट, किरण वर्मा, पंकज मेर, राधिका आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
