अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के सह सचिव अश्विनी नेगी ने सिमकनी मैदान में आयोजित प्रदर्शनी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सिमकनी मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी की अनुमति 13 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक की थी, लेकिन तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी प्रदर्शनी को बंद नहीं किया गया है।अश्विनी नेगी ने शासन और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 21 दिसंबर से इस प्रदर्शनी को पूर्ण रूप से बंद नहीं किया गया, तो नगर के समस्त व्यापारी एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे और स्वयं प्रदर्शनी को बंद कराने को मजबूर होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनी के नाम पर मैदान में पूरा बाजार लगा दिया गया है, जिससे अल्मोड़ा के स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। नगर व्यापार मंडल ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर प्रदर्शनी को बंद कराने की मांग की है।
