अल्मोड़ा नगर में स्थित हुक्का क्लब लक्ष्मी भंडार में पौष माह के पहले रविवार यानि 17 दिसंबर से अल्मोड़ा में होली आयोजन का शुभारंम हो गया है। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने पहले दिन अपनी मधुर आवाज़ ने होली गायन कर होली बैठकी की शुरुवात की। आपको बता दे की संस्था में होली बैठक का आयोजन कई सालो पुराना रहा है इस आयोजन में पौष माह के पहले रविवार से होली के समापन के दिन तक इन बैठकों का चलन रहता है। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बैठक होली के आयोजन पर कहा पौष के पहले रविवार से उत्तरायणी तक सूफियाना या भक्ति मय होली का आयोजन किया जाता है। उत्तरायणी से शिवरात्रि तक रंगों की होली गाई जाती है, वही शिवरात्रि से होली के दिन तक हँसी ठिठोली की होली गायी जाती है और अंत मे होली के पश्चात विदाई की होलिया गायी जाती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह परम्पराए हमे विरासत में मिली है और इस परंपरा को हम सबने मिलकर बचाना है राजेन्द्र तिवारी ने पहली होली
शिव सुमरिन जिन्ह जाना
सोइ नर ब्रह्म समाना
धरणीधर पांडे नेजग के पालन हार ,
मोरी नैय्या लगा दो पार, कंचन तिवारी, जगत मोहन जोशी आदि ने भी होली गायन किया, सभी श्रोताओं ने गायकों की प्रशंसा करी,गाई होली बैठक में संस्था अध्यक्ष के अलावा सचिव विनीत बिष्ट, उपसचिव रोहित साह, उपाध्यक्ष मनोज साह धरणीधर पांडे, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरी महाराज, दीवान कनवाल, जगत मोहन जोशी, राजन बिष्ट, चंचल तिवारी, अजय साह, अमरनाथ भट्ट, चंदन आर्य, चंद्रशेखर कांडपाल, सुबोध नयाल, कंचन बिष्ट, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
