सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की प्राचीन और ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन की शुरुआत धूमधाम से हुई। प्रथम दिवस की लीला में रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, श्रीराम जन्म तथा सीता जन्म की झलकियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के कला संकायाध्यक्ष डॉ. शेखर जोशी, पूर्व नगरपालिका सभासद जीवन नाथ वर्मा और वरिष्ठ रंगकर्मी एवं दशहरा महोत्सव समिति के संरक्षक दीप लाल साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन के बाद श्रीराम स्तुति और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसकी प्रस्तुति विहान सांस्कृतिक कला ने दी। मंचन से पहले छोटे-छोटे बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिसमें हर्षिता पांडे, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती और कोमल कांडपाल ने सराहनीय अभिनय किया। सरस्वती की भूमिका जीविका ने निभाई। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष व पार्षद कुलदीप सिंह मेर, निर्देशक मोहन जोशी और राजकुमार बिष्ट ने अतिथियों को राम प्रसादी भेंट की। मंच संचालन सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया। संगीत सहयोग में हारमोनियम पर मोहन जोशी और तबले पर शेखर सिजवाली रहे। रावण के पात्र का अभिनय हरि विनोद साह, देवगण राजेंद्र रौतेला, द्रोण नेगी, अविरल जोशी, दया कृष्ण परगाई और संदेश नेगी, ब्रह्मा हिमांशु परगाई, रावण दूत प्रकाश जोशी, मुनि सिद्धार्थ साह, दशरथ द्रोण नेगी जनक का अभिनय अविरल जोशी बाल राम तविषा साह और बालिका सीता कनिष्का पांडे ने किया। पात्रों का मेकअप दानिश, राजू शर्मा द्वारा किया गया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी ने किया और मंचन का सीधा प्रसारण नमन बिष्ट द्वारा सोशल मीडिया पर किया गया। इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष और महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी सयोजक प्रकाश पांडे, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, दीपक वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, जगदीश बिष्ट, गणेश मेर, अमरनाथ सिंह नेगी, कविश अरोरा, धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई, संजय साह, परितोष जोशी, जगदीश भंडारी, शशि मोहन पांडे, लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट, आयुष वर्मा, चित्रांक साह,मानवेंद्र साह, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह, गिरीश परगाई उपस्थित थे।
