कर्नाटक खोला स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति द्वारा आयोजित वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच पर धार्मिक और सांस्कृतिक आभा का अद्भुत समागम देखने को मिला।प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि संदीप सिंह, चेयरमैन मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला समाज को अपनी जड़ों और आदर्शों से जोड़े रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बच्चों को रामायण से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया। रामलीला की पहली संध्या में राम वंदना, रावण तप, वरदान प्राप्ति, रावण का अत्याचार, देवगण स्तुति, श्रीराम जन्म, माता सीता जन्म और राम की बाल लीलाएं मंचित की गईं। प्रसंगों को देखकर दर्शक भक्ति और आनंद की अनुभूति में सराबोर हो गए। बाल कलाकारों के सजीव अभिनय ने सबका मन मोह लिया। भूमिकाओं में प्रत्यूष कांडपाल (राम), हर्षित असवाल (लक्ष्मण), करन जोशी (भरत), भूमिका पाण्डेय (शत्रुघ्न) और भूमि पाण्डेय (सीता) ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। नारद बने अमर बोरा की प्रस्तुति ने भी खूब सराहना पाई। वहीं निहारिका, मिष्टी, गुंजन और खुशी द्वारा प्रस्तुत राम वंदना नृत्य ने मंच का वातावरण और अधिक भक्ति भाव से भर दिया। राजा दशरथ की भूमिका में चिरंजीवी लाल वर्मा और रानी कैकई के रूप में मेघा कांडपाल ने प्रभावशाली अभिनय किया। कौशल्या बनी मीना भट्ट और सुनैना की भूमिका में कंचन पाण्डेय ने मंच पर रंग भरे। रावण की दमदार प्रस्तुति पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दी, जिन्हें दर्शकों से खूब तालियां मिलीं। अन्य कलाकारों में शिव एवं जनक की भूमिका में एस.एस.कपकोटी, कुंभकरण के रूप में संतोष जोशी, विभीषण बने अशोक बनकोटी, पार्वती की भूमिका में नेहा जोशी, और देवगण के रूप में मीनाक्षी जोशी, पायल कांडपाल, निशा कांडपाल, वैष्णवी जोशी व गीतांजलि पाण्डेय मंच पर उतरीं। मुनि बने कमल जोशी और रावण दूत की भूमिका में अनिल जोशी, अभिषेक तिवारी, विशाल बोरा, राहुल जोशी, चांद दक्ष अधिकारी, सूरज आशीष पांडे और हेम चंद्र पांडे शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा ने किया। जिन्होंने अपनी प्रभावशाली वाणी से दर्शकों को बांधे रखा। प्रथम दिवस की रामलीला में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे। दर्शकों ने बाल कलाकारों के अभिनय और मंच सज्जा की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल रहा और “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह भोज, देवेंद्र कर्नाटक, भुवन चन्द्र पाण्डे, लीलाधर काण्डपाल, रमेश चंद्र जोशी, पूरन चन्द्र तिवारी, जगदीश चन्द्र तिवारी, भुवन चन्द्र कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक, बद्री प्रसाद कर्नाटक, हंसा दत्त कर्नाटक, दया किशन जोशी, महेश चन्द्र कर्नाटक, दीपक कर्नाटक, कमल पालीवाल, योगेश जोशी, कपिल मल्होत्रा, देवेंद्र गोस्वामी, हेम पाण्डे, चन्द्र शेखर सती, बीडी सती, डाॅ.विद्या कर्नाटक, सीमा कर्नाटक, कमला तिवारी सहित सैकडों दर्शक उपस्थित रहे।
