संघ के जिला मंत्री राजू महरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछले छह वर्षों से अधिक समय से राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की किसी भी स्तर पर पदोन्नति नहीं हुई है। इस वजह से विभाग में प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के सैकड़ों पद रिक्त पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर विभाग और शासन प्रधानाचार्य के शत प्रतिशत पदोन्नति वाले पदों पर सीधी भर्ती से नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षक 25 से 35 वर्षों तक एक ही पद पर कार्यरत रहने के बावजूद पदोन्नति से वंचित हैं। कई शिक्षक बिना प्रमोशन पाए ही एक ही पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। राजू महरा ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो शिक्षक 18 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।
आंदोलन कार्यक्रम-
18 अगस्त – विद्यालय स्तर पर चॉकडाउन व कार्य बहिष्कार
25 अगस्त – ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना और घेराव
27 अगस्त – जिला मुख्यालयों पर धरना व घेराव
29 अगस्त – मंडल मुख्यालय पर धरना व घेराव
01 सितंबर – शिक्षा निदेशालय देहरादून में धरना (देहरादून, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग के शिक्षक शामिल होंगे)
02 सितंबर – टिहरी एवं चंपावत
03 सितंबर – हरिद्वार एवं नैनीताल
04 सितंबर – पौड़ी एवं पिथौरागढ़
08 सितंबर – उत्तरकाशी एवं अल्मोड़ा
09 सितंबर – चमोली एवं ऊधमसिंह नगर
