अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में सहायक वित्त अधिकारी के रूप में तैनात अमित कुमार त्रिपाठी को शासन ने पदोन्नति करते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। त्रिपाठी को शासन ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी और अल्मोड़ा का ट्रेजरी ऑफिसर नियुक्त किया है।
सोबन सिंह जीना परिसर में हर्ष का माहौल
अल्मोड़ा नगर में नरसिंह बाड़ी क्षेत्र में रहने वाले अमित कुमार त्रिपाठी वर्तमान में सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में सहायक वित्त अधिकारी के पद पर तैनात हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी बनने और अल्मोड़ा का ट्रेजरी ऑफिसर बनाये जाने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है और सोबन सिंह जीना परिसर में हर्ष का माहौल है।