कुमाऊं मंडल के सेवारत और पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, अवकाश प्राप्त कर्नल विजय मनराल ने बताया कि सेवारत एवं पूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं के पुत्रों के सेना, नौ सेना, वायु सेना और पुलिस बल में भर्ती के लिए 25 अगस्त से प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, हवालबग में 56 दिवसीय निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
भर्ती व चयन प्रक्रिया-
-अल्मोड़ा जिले के अभ्यर्थियों का चयन 23 अगस्त तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, चौघानपाटा में होगा।
-अन्य जिलों के अभ्यर्थियों का चयन संबंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी करेंगे।
पात्रता मानदंड-
-आयु: 17½ से 21 वर्ष
-शैक्षिक योग्यता:
हाईस्कूल पास (कम से कम 45% अंक)भारतीय मूल के गोरखा अभ्यर्थियों के लिए केवल दसवीं पास पर्याप्त है।
शारीरिक मापदंड:
-वजन: न्यूनतम 46 किलो
–सीना: 77–82 सेमी
जरूरी दस्तावेज:
-हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, एवं अन्य संबंधित प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दूरभाष से संपर्क कर सकते हैं।
