अल्मोड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। देघाट थाना क्षेत्र में सात लाख रुपये से अधिक कीमत की गांजा तस्करी में संलिप्त तीन तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर देघाट थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत की अगुवाई में यह कार्यवाही की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना देघाट में FIR NO-16/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पांच मई को पकड़ा गया था भारी मात्रा में गांजा-
दिनांक 05.05.2025 को देघाट पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों हिमांशु रावत (ठाकुर ) ऊर्फ मकाउ, कमल सिंह व दीपक कुमार के कब्जे से टाटा नेक्सॉन कार वाहन संख्या DL14-CJ-1385 में 03 कट्टो से 29.986 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना देघाट में FIR NO- 11/2025 धारा- 8/20/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया था। तीनों तस्कर मिलकर थाना देघाट क्षेत्र व अन्य जनपदों में एक गैंग बनाकर अवैध गांजे की तस्करी कर अवैध रूप से धनोपार्जन कर आम जनता एवं युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेल कर आर्थिक एवं मानसिक क्षति पहुंचा रहे है। अभियुक्त हिमांशु रावत (ठाकुर) ऊर्फ मकाऊ गैंग लीडर के रुप में कार्य कर रहा था।
अभियुक्तों का विवरण-
1-हिमांशु रावत (ठाकुर ) ऊर्फ मकाऊ उम्र 22 वर्ष पुत्र रतन सिंह निवासी चित्रकूट कॉलोनी थाना रामनगर जनपद नैनीताल।
2-कमल सिंह उम्र 21 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सरकथल थाना टाण्डा जिला रामपुर उतर प्रदेश।
3-दीपक कुमार उम्र 31 वर्ष पुत्र कमल राम निवासी ग्राम चक्करगांव थाना सल्ट जिला अल्मोड़ा।
