अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर नवीन भट्ट के संरक्षण में आओ हम सब योग करें अभियान के तहत नियमित रूप से नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे योग प्रशिक्षक अंकित सिंह बिष्ट ने आज दिनांक 24 मई शुक्रवार कों योग शिविर के चौथे दिन गंगनाथ मंदिर में आर्मी की तैयारी कर रहे बच्चों को योग अभ्यास कराया और इनके लाभ व सावधानियां के बारे में बताया। जानकारी के लिए बता दे कि योग शिविर में क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं और उन्हें लाभ भी हो रहा है। शिविर में आने वाले सभी साधक बता रहे हैं समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे जिसे जन जागरूकता बड़े व अन्य चिकित्सा पद्धतियों से अनेक प्रकार के रोग होते हैं। योग चिकित्सा से किसी भी प्रकार की कोई हानि की संभावना नहीं है योग चिकित्सा से शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ भी संभव है बताया आज शिविर में 14 आदि उपस्थित थे।
